नई दिल्ली, फरवरी 17 -- IMD Rainfall Alert, Weather Update 17 February: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी किए अलर्ट में बताया है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जिसकी वजह से 17 और 18 फरवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होगी। इसके अलावा, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, इस हफ्ते उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। 17 व 18 फरवरी को थोड़ी राहत मिलेगी। इस हफ्ते गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ज्यादा से ज्यादा तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री ज्यादा रहने वाला है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.