नई दिल्ली, मई 12 -- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 18 मई तक उत्तर से दक्षिण भारत तक भारी बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूरे देश का मौसम बिगड़ा हुआ है। IMD के मंगलवार दोपहर जारी बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।उत्तर भारत में तूफानी हवाएं और ओले उत्तर-पश्चिम भारत में मंगलवार से ही प्रचंड आंधी और बारिश शुरू हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज (12 मई ) 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ झोंकों में 70 किमी/घंटा तक की स्पीड संभव...