IMD Rain Alert: वापस जा रहा मॉनसून, लेकिन इन राज्यों में अगले 7 दिनों तक बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- IMD Rain Alert, Weather Update 2 October: उत्तर भारत में मॉनसून वापस जाने लगा है। अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से मॉनसून पीछे हट जाएगा। हालांकि, अब भी दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है। चार और पांच अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, चार से छह अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, पांच व छह अक्टूबर दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। दो अक्टूबर को असम, मेघालय तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तीन और चार अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में कहीं कहीं भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.