नई दिल्ली, जुलाई 11 -- IMD Rain Alert, Weather Update 11 July: मॉनसून देशभर में पूरी तरह से सक्रिय है और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 और 12 जुलाई को पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। उसके बाद तीन से चार दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर पूर्व, पश्चिम मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम रहने वाली हैं। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 11-12 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 11-15 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 11-17 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में बारिश होग...