IMD Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश; जानें कब से मिलेगी राहत
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- IMD Rain Alert, Weather Update 8 July: उत्तर भारत समेत देशभर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसकी वजह से आठ जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिककिम, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और असम, मेघालय में मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा, 9 जुलाई से देश के मध्य भागों में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने की संभावना है। यानी कि भारी बारिश से कुछ राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 8-12 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 8-14 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने वाली है। 9 जुलाई को पंजाब में, 8-10 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.