नई दिल्ली, मई 20 -- IMD Rain Alert, Weather Update 20 May: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसकी वजह से लोग दिन में बाहर निकलने से डर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार जैसे राज्यों में पारा बहुत अधिक जा रहा है। मौसम विभाग ने भी इस पूरे हफ्ते तक उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि, इसके बीच, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कल से अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मॉनसून पर नया अपडेट यह है कि अगले तीन-चार दिनों में यह दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, केमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बचे हुए भागों और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं...