नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- IMD Rain Alert, Weather Update 29 April: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत तमाम राज्यों में बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में काफी कमी आई है। आने वाले दिनों में भी इन राज्यों में बारिश होगी। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरपूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने वाली है। 29 अप्रैल को असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तदे देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-46 डिग्री के बीच रहा। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के बांदा 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर ...