नई दिल्ली, मई 13 -- IMD Rain Alert, Weather Update 13 May: उत्तर भारत में एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर वापस लौट आया है। इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव की स्थिति रहने वाली है। उत्तर भारत में गर्मी के बीच दक्षिण भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 16 मई के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। वहीं, 13-19 मई के दौरान उत्तर पूर्वी भारत में और अगले 13-17 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। उत...