नई दिल्ली, मई 2 -- IMD Rain Alert, Weather Update 2 May: यूपी समेत कई राज्यों में चल रही बारिश रुक गई है। हालांकि, फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। इसके अलावा, अगले सात दिनों के दौरान झारखंड, बिहार, ओडिशा तीन राज्यों में गरज, बिजली और 50 की स्पीड से तेज आंधी के साथ बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते के दौरान उप हिमालीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरपूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होगी।। कई राज्यों में बहुत भारी बरसात हो सकती है। तीन से छह मई के बीच पहाड़ी राज्यों, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों, उससे सटे मध्य भारत में छिटपुट से लेकर छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं और ओले गिरने की चेतावनी है। आंधी की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में अगले पांच दिनों तक गरज...