नई दिल्ली, जनवरी 16 -- Today's Weather: कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे भारत के उत्तर पश्चिम राज्यों को जल्द ही राहत मिलने के आसार हैं। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में इजाफा हो सकता है। वहीं, मध्य भारत को भी इसी तरह राहत मिल सकती है। हालांकि, उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों के लिए आने वाले दिन मौसम के मोर्चे पर चुनौती भरे साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने कम से कम 5 राज्यों में बारिश की संभावनाएं जताई हैं। IMD ने गुरुवार रात जानकारी दी है कि 18 और 19 जनवरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, ऐसा ही मौसम पंजाब में 18 से 20 जनवरी को हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मुजफ्फराबाद, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्ता...