वाराणसी, दिसम्बर 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा का वार्षिक चुनाव रविवार को होगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान में 2135 चिकित्सक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग क्षेत्र में मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। स्टेट काउंसिल को छोड़कर अन्य पदों की मतगणना शाम छह बजे से शुरू होगी। चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल ने शनिवार को पत्रकारों से बताया कि कुल 79 पदों के लिए 135 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदाता सूची को सात भागों में बांटा गया है और सात काउंटरों पर नाम सत्यापन के बाद बैलट पेपर से मतदान होगा। वरिष्ठ चिकित्सकों के लिए अलग मतदान स्थल बनाया गया है। अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के बैलट और बॉक्स होंगे, गलत बॉक्स में डाले गए बैलट को निरस्त किया जाएगा। मतदान के लिए आधार, पैन, वोटर आईडी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.