IMA के इतिहास में नया अध्याय, ट्रेनिंग पूरा कर पहली बार सेना का हिस्सा बनीं 9 महिला कैडेट
देहरादून, जून 13 -- भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून के इतिहास में शनिवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। अकादमी के कड़े नियमित प्रशिक्षण को पूरा कर पहली बार नौ महिला कैडेट युवा सैन्य अधिकारियों के तौर पर भारतीय सेना का हिस्सा बन गई हैं। इस ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए इसे देश की प्रगति का अहम हिस्सा बताया। परेड को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह पल केवल सशस्त्र सेनाओं के इतिहास में मील का पत्थर नहीं है, बल्कि भारत के महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में एक बेहद प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने युवा अधिकारियों को नेतृत्व का वास्तविक अर्थ समझाते हुए कहा कि लीडरशिप सिर्फ कमान संभालने तक सीमित नहीं है, बल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.