नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Ikkis Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी मूवी 'इक्कीस' को लेकर उनके फैंस एक तरफ जहां काफी एक्साइटेड रहे। वहीं, दूसरी तरफ मूवी में उन्हें देख इमोशनल भी रहे। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। 'इक्कीस' मूवी आज यानी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है, जो साल 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हो गए थे। अरुण का रोल 'इक्कीस' में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने निभाया है। ऐसे में अब 'इक्कीस' के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...वीकेंड के बाद क्या रहा 'इक्कीस' का हाल? निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में ब...