नई दिल्ली, जनवरी 10 -- अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस का अब बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म ने शुक्रवार को और दिन के हिसाब से बहुत कम कमाई की है जिसकी उम्मीद नहीं थी। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को इक्कीस ने सिर्फ 85 लाख कमाए हैं। इक्कीस ने 9 दिन में टोटल 26.35 करोड़ कमा लिए हैं। अब वीकेंड पर देखते हैं कि फिल्म की कमाई में कुछ उछाल आता है या फिल्म यहीं थम जाएगी। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इक्कीस सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है जो देश की रक्षा के लिए 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। इस फिल्म में अगस्त्य, सिमर और धर्मेंद्र के अलावा जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और विवान शाह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म पहले दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को 1 जनवरी कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.