नई दिल्ली, जनवरी 4 -- अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन जहां 7 करोड़ कमाए, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी। शनिवार को हालांकि फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया है क्योंकि वीकेंड है। अब रविवार में भी फिल्म से अच्छी उम्मीद है।कितनी हुई अब तक की कमाई शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ कमाए हैं। तो पहले दिन 7, दूसरे दिन 3.5 और तीसरे दिन की कमाई को मिलाकर मूवी ने अब तक 15.15 करोड़ की कमाई कर ली है। रविवार को फिल्म की कमाई से अच्छी उम्मीद है।कार्तिक-अन्नया की फिल्म को पछाड़ा वैसे इस कमाई के साथ फिल्म ने शनिवार को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी को पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने शनिवार को 0.65 करोड़ कमाए हैं।धुरंधर से रह गई...