नई दिल्ली, मई 17 -- IIT Delhi CSE Cutoff: हर साल की तरह इस बार भी इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) का बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) कोर्स सबसे पहली पसंद बना हुआ है। जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस की सीटें देश के टॉप रैंकर्स के बीच ही सिमट जाती हैं। यदि आपका सपना भी आईआईटी दिल्ली के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में जाने का है, तो आपके लिए विभिन्न कैटेगरी के अनुसार ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक (Cutoff Rank) को समझना बेहद जरूरी है, ताकि आप काउंसलिंग के समय सही फैसला ले सकें।आईआईटी दिल्ली कंप्यूटर साइंस: क्यों है इतना क्रेज? आईआईटी दिल्ली का कंप्यूटर साइंस विभाग अपनी बेहतरीन फैकल्टी, वर्ल्ड-क्लास रिसर्च और रिकॉर्ड-तोड़ प्लेसमेंट के लिए दुनिया भर में मशहू...