धनबाद, नवम्बर 29 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में वर्ष-2026 बैच के छात्र-छात्राओं के लिए 30 नवंबर की रात 12 बजे से कैंपस प्लेसमेंट की विधिवत शुरुआत हो रही है। रात 12 बजे कैंपस प्लेसमेंट का जीरो-डे शुरू होगा। जीरो-डे में 50 से अधिक कंपनियां ऑफलाइन/ ऑनलाइन कैंपस करेंगी। अगले दो दिनों में दर्जनों कंपनियों के प्लेसमेंट होने की संभावना है। महत्वपूर्ण यह है कि विधिवत कैंपस प्लेसमेंट शुरू होने के पहले ही कई कंपनियों की ओर से दो सौ से अधिक छात्राओं को नौकरी (पीपीओ/ प्री-प्लेसमेंट ऑफर) ऑफर कर दिया गया है। बताते चलें कि आईआईटी धनबाद समेत देश के 23 आईआईटी में एक साथ एक दिसंबर से कैंपस का दौर शुरू हो रहा है। एक दिसंबर से पहले यानी 30 नवंबर की रात 12 बजे शुरू होने वाले कैंपस प्लेसमेंट को जीरो-डे कहा जाता है। आईआईटी आईएसएम धनबाद के कैरियर डेवलपमेंट सेंटर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.