नई दिल्ली, जुलाई 4 -- छात्रों के लिए ज्यादा लचीली और बहुविषयक शिक्षण प्रणाली के लिए आईआईटी बीएचयू ने इसी सत्र से नई शैक्षणिक व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत सेकेंड मेजर, इंडस्ट्री इंटर्नशिप, डुएल डिग्री और पार्ट-टाइम एग्जिक्यूटिव पीएचडी जैसे बड़े सुधार हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप हुए इन अकादमिक सुधारों के तहत विद्यार्थियों को अधिक लचीला, उद्योगोन्मुख और बहुविषयक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।चुन सकेंगे सेकेंड मेजर विषय इन सुधारों में सबसे अहम सेकेंड मेजर विषय हैं। इनके तहत बीटेक के छात्र अपने मुख्य विषय के साथ सेकेंड मेजर विषय चुन सकेंगे। इससे विद्यार्थी उभरते हुए बहुविषयक क्षेत्रों में अतिरिक्त विशेषज्ञता अर्जित कर सकेंगे और उनके लिए रोजगार एवं शोध के नए अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही बीटेक और एमटेक विद्यार्थियों के लिए...