नई दिल्ली, जुलाई 10 -- आईआईटी बीएचयू ने प्रायोजित अनुसंधान, उद्योग सहयोग, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी, बौद्धिक संपदा और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में पिछले कुछ वर्षों में ऊंची छलांग लगाई है। चार वर्ष में आईआईटी को 529.74 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली हैं। इनमें 900 से ज्यादा प्रायोजित शोध शामिल हैं। इस अवधि में आईआईटी ने 94 राष्ट्रीय और 38 अंतरराष्ट्रीय संस्थानों संग शैक्षणिक और तकनीकी आदान-प्रदान के लिए एमओयू भी किए हैं।पिछले कुछ सालों में कितने प्रोजेक्ट आईआईटी बीएचयू में डीन अनुसंधान एवं विकास प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के बीच संस्थान को विभिन्न सरकारी विभागों, अनुसंधान एजेंसियों और उद्योगों से Rs.529.74 करोड़ रुपये मूल्य की प्रायोजित शोध परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं। 2025-26 में संस्थान को 175.39 करोड़ रुपये ...