IIT से BTech MTech, नहीं मिली जॉब, फिर 1 साल में SSC व AIIMS समेत 13 केंद्रीय सरकारी नौकरियों में चयन
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- असफल होना या किसी अवसर को खो देना यह तय नहीं करता कि आपका भविष्य कैसा होगा। आपकी मेहनत और हौसला ही आपकी मंजिल तय करते हैं। आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने ऐसा कारनामा किया है जो नौकरी न मिलने की वजह से हार थक कर बैठ गए युवाओं के लिए शानदार मिसाल है। कडप्पा के एक 29 साल के नौजवान ने एक साल में 13 केंद्रीय सरकारी नौकरियां हासिल की हैं। IIT खड़गपुर से ग्रेजुएट लोमाडा नागेंद्र साईं को 2025 में सेंट्रल गवर्नमेंट की 13 नौकरियों के ऑफर मिले हैं। नागेंद्र साईं ने अपने संघर्ष, रणनीति, मेहनत और लगन से आईआईटी के प्लेसमेंट में मिली नाकामी को बड़ी सफलता में तब्दील कर दिया। दि न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राजारेड्डी स्ट्रीट के रहने वाले नागेंद्र साईं ने IIT खड़गपुर से इंडस्ट्रियल और सिस्टम्स इंजीनियरिंग में पांच साल का इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.