नई दिल्ली, अगस्त 3 -- अक्सर सोशल मीडिया पर आपने कुछ सवालों पर जरूर बहस देखी होगी। सवाल जैसे- क्या अच्छी सैलरी पाने के लिए IIT से पढ़ाई करना जरूरी है? या आज के दौर में स्किल जरूरी है या डिग्री? क्योंकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि अगर आप ने आईआईटी से पढ़ाई की है, तो आपकी लाइफ सेट है। क्योंकि इसके बाद आपके पास मोटी सैलरी वाली नौकरी होगी, वो चाहे देश में या फिर विदेश में। गाड़ी होगी, बंगला होगा और लग्जरी लाइफस्टाइल होगी। लेकिन 22 साल के प्रोफेशनल ने अपनी 4.8 लाख रुपये महीने की कमाई का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि वह IIT से नहीं है, फिर भी इतनी कम उम्र में यह मुकाम हासिल कर चुका है। उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए पूरा मामला जानते हैं।सैलरी का स्क्रीनशॉट किया शेयर बता दें कि 22 वर्षीय ग्रोथ मार्केटर लावण्या जैन ने अपन...