मुंबई, सितम्बर 21 -- आईआईटी बॉम्बे सुसाइड केस में आरोपों से घिरे प्रोफेसर को समर्थन मिलने लगा है। आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने उनका बचाव किया है। करीब 750 आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी की सदस्यता वाले इस फोरम ने सोमवार को बयान जारी किया। फोरम ने सोमवार को कहा कि वह प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के साथ मजबूती से खड़ा है। संस्थान में एक छात्र की आत्महत्या के कुछ दिनों बाद प्रोफेसर डूला को डीन (प्रशासनिक मामले) के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। फोरम ने कहा कि प्रो. डूला ने डीन (छात्र मामलों) के तौर पर अपने लंबे कार्यकाल के दौरान परिसर में छात्र समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही फोरम ने प्रोफेसर के समर्थन में कैंपस में एक मार्च का भी आयोजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...