नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- महाकुंभ से आईआईटी वाले बाबा के नाम से चर्चित हुए अभय सिंह ने विवाह कर लिया है। इंजीनियर बैकग्राउंड से आने वालीं प्रीतिका को उन्होंने अपना जीवनसंगिनी चुना है। इसका खुलासा इसी सोमवार को तब हुआ, जब वह पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे। यहीं पर उन्होंने बताया कि हमने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित अघंजर महादेव मंदिर में शादी कर ली थी। अभय सिंह आईआईटी से पढ़े हैं और उन्हें जब महाकुंभ में साधु वेश में देखा गया और वह आध्यात्म की बातें कर रहे थे तो लोगों ने काफी पसंद किया था। एक आईआईटीयन कैसे साधु हो सकता है। इसे लेकर लोगों ने हैरानी जताई थी। अब उन्होंने शादी कर ली तो इस पर भी कौतूहल है। उन्होंने जिस अघंजर महादेव मंदिर में शादी की है, उसका इतिहास भी दिलचस्प है। यह मंदिर धर्मशाला में धौ...