IIT रुड़की ने JEE एडवांस्ड के पेपर लीक की अफवाह फैलाने पर किया केस, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे फर्जी वीडियो
नई दिल्ली, जून 18 -- आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड-2026 परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा करने वाले फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को आईआईटी रुड़की के प्रो. एसपी हर्षा ने तहरीर देकर बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ओर से टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जेईई एडवांस्ड-2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से संबंधित फर्जी और भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।टेलीग्राम पर बनाया था चैनल इसके लिए टेलीग्राम पर चैनल भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 17 मई 2026 को आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई थी। उनका कहना है कि वायरल वीडियो मनगढ़ंत, जाली और आधारहीन हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि साइबर सेल इस टेलीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.