IIT में 500 कंप्यूटर की डिजिटल लैब शुरू, होंगे डिजिटल लाइब्रेरी और एग्जाम टर्मिनल समेत कई फायदे
वरीय संवाददाता, अक्टूबर 3 -- गांधी जयंती पर आईआईटी पटना में छात्रों और शोधार्थियों के लिए अत्याधुनिक डिजिटल सुविधा की शुरुआत की गई। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने शुक्रवार को केंद्रीय पुस्तकालय में नवनिर्मित 500 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। लैब में उच्च क्षमता वाले 500 कंप्यूटर लगाए गए हैं। यह सुविधा संस्थान ने अपने ही संसाधनों से तैयार की है। उद्घाटन के बाद निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम, हार्डवेयर, नेटवर्किंग और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लैब के निर्माण के उद्देश्य और छात्रों व शोधार्थियों के लिए इसके उपयोग पर भी चर्चा की। नई कंप्यूटर लैब का इस्तेमाल केवल कंप्यूटर सुविधा के तौर पर नहीं, बल्कि डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में भी किया जाएगा। सामान्य दिनों में छात्र और शोधार्थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.