IIT में एडमिशन लेने वाले नए छात्रों का होगा ड्रग टेस्ट, शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर कमेठी का गठन
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी जैसी संस्थानों में नशे पर रोक लगाने के लिए शिक्षा मंत्रालय पहल की है। इसी क्रम में युवाओं में नशे की लत की रोकथाम के लिए आईआईटी बीएचयू में नए छात्रों का ड्रग टेस्ट कराया जाएगा। देश के सभी आईआईटी और आईआईएम के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के बाद आईआईटी बीएचयू ने नौ सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी बीटेक, एमटेक, आईडीडी और पीएचडी में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों का 'यूरीन बेस्ड ड्रग टेस्ट' कराएगी। आईआईटी बीएचयू में पहली बार इस तरह की किसी कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में आईआईटी और बीएचयू के आचार्यों और चिकित्सकों को शामिल किया गया है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी में प्रोफेसर देवेंद्र सिंह, प्रोफेसर मेधा झा, प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.