IIT में इंटर्नशिप और स्कॉलरशिप का मौका, विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि, 25000 मिलेगा इनाम
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- क्या आप स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ देश के टॉप भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में जाने, वहां के वैज्ञानिकों से मिलने और मॉडर्न लैबोरेट्री में रिसर्च करने का सपना देखते हैं? उत्तर प्रदेश के बांदा जिले समेत देश भर के स्कूली छात्रों के लिए ऐसा ही एक शानदार और बड़ा मौका सामने आया है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) परीक्षा के तहत कक्षा 6 से 11 तक के प्रतिभावान छात्रों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, बल्कि उन्हें आईआईटी और प्रतिष्ठित रिसर्च इंस्टीट्यूट में इंटर्नशिप करने का अनोखा अवसर भी प्राप्त होगा। यदि आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, तो बिना समय गंवाए तुरंत फॉर्म भर लें क्योंकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल 15 अक्टूबर है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन की डिस्ट्रिक लेवल ऑनलाइन परीक्षा 16-21 नवंबर 2026 तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.