नई दिल्ली, जुलाई 25 -- IIT मद्रास के वाधवानी स्कूल ऑफ डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (WSAI) ने " बिल्डिंग अ सक्सेसफुल एआई स्टार्टअप" नाम से एक सप्ताह का ऑफलाइन (इन-पर्सन) ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स का उद्देश्य प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नए बिजनेस आइडिया को सफल स्टार्टअप में बदलने के लिए जरूरी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम 10 अगस्त से 14 अगस्त तक IIT मद्रास परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कोर्स में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।कौन कर सकता है अप्लाई प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को क्लासरूम लेक्चर, प्रैक्टिकल एक्सरसाइज और सफल AI स्टार्टअप्स के वास्तविक अनुभवों के आधार पर सीखने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य केवल ...