IIT मद्रास का बड़ा फैसला, अब बीटेक छात्रों को मिलेगी 6 महीने की इंटर्नशिप; जानें किसे मिलेगा मौका
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- आईआईटी मद्रास ने बीटेक छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसरों को बढ़ाने की तैयारी की है। संस्थान अपने संशोधित अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स के तहत छह महीने का इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इसका पहला बैच जनवरी 2027 से शुरू होगा। इस पहल के तहत पात्र छात्रों को छठे सेमेस्टर में छह महीने तक कंपनियों के साथ काम करने और इंडस्ट्री का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।किसे मिलेगा मौका बता दें कि यह प्रोग्राम 2024 बैच और उसके बाद आईआईटी मद्रास में दाखिला लेने वाले बीटेक छात्रों के लिए होगा। अभी तक छात्र आमतौर पर बीटेक के तीसरे वर्ष में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान करीब दो महीने की समर इंटर्नशिप करते थे। लेकिन नए मॉडल में इंटर्नशिप की अवधि बढ़ाकर छह महीने की जा रही है। इससे छात्रों को कंपनियों के साथ लंबे समय तक काम करने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.