नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- हवाई जहाज जब आसामना में उड़ता है, तो उसका सीधा संपर्क हवाओं से होता है। इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा'एयरोडायनेमिक स्टाल' यानी हवा के रुख में अचानक बदलाव का होता है। इससे प्लेन क्रैश होने का खतरा बना रहता है। इस मामले में इंसानों के बनाए विमान आज भी पक्षियों से पीछे हैं। पक्षियां जब आसमान में उड़ती हैं, तो उनका सामना भी हवाओं के अचानक से रुख बदलने से होता है, लेकिन उनके पखों में ऐसी क्षमता होती है कि वो उसी के अनुसार अपने आप को तुरंत ढाल लेती हैं। चिड़ियों से ही प्रेरित होकर आईआईटी मद्रास की एक टीम ने पक्षियों के पंखों की तरह जरूरत के अनुसार अपना आकार बदलने वाली एक 'मॉर्फिंग स्किन' विकसित की है, जो विमान को स्टॉल के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। इस रिसर्च की अगुवाई IIT मद्रास की डॉ. रिंकू मुखर्जी ने की।क्या होत...