नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद संस्थान के दो नाम लगातार चर्चा में हैं। इनमें एक हैं आईआईटी बॉम्बे के निदेशक प्रोफेसर शिरीष बी. केदारे हैं और दूसरे प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला हैं। छात्र बीते कई दिनों से दोनों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रोफेसर शिरीष केदारे की बात करें, तो उनका संस्थान से 41 साल पुराना नाता है। क्योंकि शिरीष केदारे ने इसी संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और अब यहां के डायरेक्टर के पद पर आसीन है। इतना ही नहीं इससे पहले कई शैक्षणिक और प्रशासनिक जगहों पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। चलिए जानते हैं कि कौन हैं शिरीष केदारे?कौन हैं प्रो. शिरीष केदारे? प्रोफेसर शिरीष केदारे आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने साल 1985 में यहीं से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया...