नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- आईआईटी बॉम्बे में 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद पिछले तीन दिनों से विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के आगे अब प्रशासन झुकता नजर आ रहा है। आईआईटी ने अपने उस बयान पर माफी मांग ली है जो उसने साहिल की मौत के बाद जारी किया था। संस्थान ने पहले बताया था कि साहिल को परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया था। इस पर सार्वजनिक माफी मांगते हुए संस्थान ने कहा है कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है और जब तक जांच पूरी नहीं होती है, उस घटनाक्रम पर कोई भी टिप्पणी नहीं की जा सकती है।' इसके अलावा प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला डीनशिप से सस्पेंड कर दिए गए हैं। हालांकि इस कदम से प्रदर्शनकारी छात्र संतुष्ट नहीं हुए। छात्रों का कहना था कि उन्होंने प्रोफेसर के रूप में उन्हें सस्पेंड करने की मांग की थी, न क...