नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में एक बड़ा फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार,आईआईटी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 10 सदस्यों की एक समिति बनाई है और इसे एक हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला को छुट्टी पर भेज दिया गया है, ताकि निष्पक्षता बनी रहे।मुंबई क्राइम ब्रांच ने तेज की जांच, दर्ज किए बयान मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी अपनी कानूनी जांच तेज कर दी है। पुलिस टीम ने साहिल वाकोडे के माता-पिता के साथ-साथ उनके क्लासमेट के बयान दर्ज कर लिए हैं जो एग्जाम हॉल और हॉस्टल में उसके साथ मौजूद थे। जांच अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आईआईटी बॉम्बे के अन्य प्रोफेसरों, फैकल्टी मेंबर्स और प्रोफेस...