IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की खुदकुशी? सामने आया जाति वाला ऐंगल; फैकल्टी मेंबर के खिलाफ FIR दर्ज
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- देश के टॉप प्रौद्योगिकी संस्थानों में शामिल आईआईटी बॉम्बे में एक छात्र की खुदकुशी के बाद प्रदर्शन शुरू हो गए। घटना के एक दिन बाद पुलिस ने एक फैकल्टी मेंबर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और जाति के आधार पर शोषण का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम सूर्यनारायण दुल्ला बताया गया है। मृतक छात्र साहिल वाकोडे एनर्जी साइंस से बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। संस्थान के बयान में कहा गया था कि उसे परीक्षा हॉल में चैटजीटीपी से नकल करते हुए पकड़ा गया था और इसके बाद ही उसने हॉस्टल के कमरे में खुदकुशी कर ली।जाति सूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप मृतक छात्र के पिता चक्रधर वाकोडे की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें एससी एसटी ऐक्ट की भी कई धाराएं जोड़ी गई हैं। मृतक के पिता ने कहा, जब भी हम साहिल से मिलते थे तो वह बताता था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.