नई दिल्ली, अगस्त 24 -- आईआईटी बॉम्बे ने PhD करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने अब सभी नए रजिस्ट्रेशन के लिए PhD प्रोग्राम की अधिकतम अवधि 8 साल तय कर दी है। यानि नए छात्र 8 साल के भीतर अपनी PhD पूरी कर सकेंगे। संस्थान ने यह फैसला उन मामलों की समीक्षा के बाद लिया है, जिनमें कुछ छात्रों की PhD 10 साल से भी ज्यादा समय तक लंबित रही। संस्थान के निदेशक शिरीष केदारे के मुताबिक, संस्थान ने चल रही PhD की समीक्षा की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्रों को डिग्री पूरी करने में इतनी देरी क्यों हो रही है। इसके बाद इन समस्याओं को दूर करने और छात्रों को कम समय में PhD पूरी करने पर काम किया गया। संस्थान के मुताबिक, इस समीक्षा से लंबे समय से लंबित PhD मामलों का बैकलॉग कम करने में भी मदद मिली।दीं 620 पीएचडी डिग्रियां इंडिया टूडे में ...