IIT दिल्ली के छात्र ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- आई आईटी दिल्ली के एक छात्र ने कैंपस की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। 31 साल का छात्र IIT दिल्ली में M.Sc. फिजिक्स का छात्र था। घटना शनिवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही है जब छात्र मुख्य गेट से IIT दिल्ली कैंपस में दाखिल हुआ और फिर लेक्चर हॉल कॉम्पलेक्स में छठी मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को सुबह साढ़े 8 बजे के करीब IIT दिल्ली कैंपस में एक छात्र के इमारत से कूदने के बारे में पीसीआर कॉल मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच और सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। आगे की जांच में पता चला कि मृतक 31 साल का था और आईआईटी दिल्ली में M.Sc. फिजिक्स विभाग का छात्र था। आगे की जांच से पता चला कि लिफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.