नई दिल्ली, अगस्त 27 -- आईआईटी दिल्ली के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत पर बीटेक सेकंड ईयर के छात्र सक्षम का कहना है कि इस मामले का राजनीतिकरण किए जाने से छात्र नाराज हैं। सक्षम का कहना है कि मेरे अंदर इतनी नौलेज नहीं है कि मैं बता सकूं कि वस्तव में ये दिक्कत है और इसका बिल्कुल ऐसे ही समाधान होगा। यहां मेरे से काफी ज्यादा अनुभवी लोग हैं। हमारा काम बस इतना है जो मुद्दा है, उसको उठा कर लोगों तक पहुंचाना कि ये दिक्कत चल रहा है। हम स्टूडेंट हैं और आवाज उठाना चाह रहे हैं। न तो हम कोई राजनीतिज्ञ हैं और ना ही नीति निर्माता कि मैनेजमेंट और बड़े लोगों को जाकर बताएं कि तुम ये करो, वो करो। एक बात हम जरूर कह रहे हैं कि मेंटल हेल्थ को लेकर एक इंडिपेंडेंट सेल बनाई जाए ताकि किसी को भी इस तरह की समस्या हो तो वहां बता सके। जिसकी कोई नहीं सुन रहा, उसकी वह सेल सु...