नई दिल्ली, अगस्त 25 -- राजन शर्मा, नई दिल्ली आईआईटी दिल्ली के एमएससी फिजिक्स के सेकेंड ईयर के छात्र ऋषिकेश कुमार की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में किशनगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और छात्र के आत्मघाती कदम के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।संपर्क में रहने वालों की जानकारी जुटा रही पुलिस दिल्ली पुलिस छात्र के मोबाइल फोन, डिजिटल साक्ष्यों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी खंगाल रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:33 बजे किशनगढ़ थाने को आईआईटी दिल्ली परिसर में एक छात्र के आईआईटी परिसर स्थित लेक...