IIT गुवाहाटी में हॉस्टल की बिल्डिंग के पास मिला छात्र का शव, खुदकुशी की आशंका
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- देश के टॉप संस्थानों में गिने जाने वाले IIT में बीते कुछ दिनों से छात्रों की खुदकुशी के कई मामला सामने आ चुके हैं। इसी बीच आईआईटी गुवाहाटी में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक उसक शव हॉस्टल की बिल्डिंग के पास पाया गया। संभावना है कि छत से गिरकर उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि खुदकुशी की बात से भी अभी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पूरी जांच के बाद ही असली कारण का पता लगेगा। मृतक का नाम रितेश राज सिंह बताया गया है जो कि बीटेक तीसरे साल का छात्र था। वह ओडिशा के पुरी का रहने वाला था। वह कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग विभाग में था और ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रहता था। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक उसने 26 जुलाई को दोपहर बाद 2.30 बजे के करीब पांच मंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली। I...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.