नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- कहते हैं कि जहां चाह है वहीं राह है। यह लाइन भारत की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के को-फाउंडर और सीईओ पवन कुमार चंदाना पर बिल्कुल परफेक्ट बैठती है। इस वक्त वो चर्चे में हैं। दरअसल, पवन कुमार चंदाना को टाइम मैगजीन की प्रतिष्ठित TIME100 Next 2026 लिस्ट में जगह मिली है। पवन चंदाना को 'भारत का एलन मस्क' कहा जाता है। उन्होंने इसरो (ISRO) में रॉकेट पर काम करने से लेकर हैदराबाद से एक ऑर्बिटल लॉन्च कंपनी खड़ी करने तक का सफर तय किया है। बताते चलें कि 18 जुलाई 2026 को स्काईरूट का विक्रम-1 रॉकेट भारतीय धरती से सफलतापूर्वक ऑर्बिट में पहुंचने वाला पहला निजी तौर पर विकसित भारतीय रॉकेट बना। इसमें चंदाना की अहम भूमिका थी। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में बताते हैं।कौन हैं पवन कुमार चंदाना पवन कुमार च...