IIT के रिटायर्ड अफसर को ED का डर दिखा 5 दिन तक कमरे में रखा कैद, 16.55 लाख वसूले
संवाददाता, अगस्त 11 -- IIT Kanpur Retired Superintendent Digital Arrest: साइबर ठग समय के साथ अपडेट होते जा रहे हैं। अब वह अपने जाल में पढ़े-लिखे लोगों को भी फंसा ले रहे हैं। नया मामला कानपुर से सामने आया है। जहां आईआईटी के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार को निशाना बनाया। साइबर जालसाजों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अफसर बताकर उनसे बात की और मनी लॉड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाकर पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। वीडियो कॉल पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही फर्जी सुनवाई दिखाई। जेल भिजवाने और इकलौती बेटी की हत्या की धमकी देकर उनसे 16 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। गांधी नगर के रहने वाले 71 साल के अजय कुमार की तहरीर के अनुसार वह आईआईटी कानपुर में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पद से रिटायर्ड हुए हैं। इकलौती बेटी अवंतिका बेंगलुरु स्थित एक आईटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.