नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक JEE एडवांस के पैटर्न में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। IIT में दाखिले की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और आधुनिक बनाने के लिए परीक्षा नियामक संस्थाएं इसमें कंप्यूटर एडैप्टिव टेस्टिंग (CAT) सिस्टम लागू करने की योजना पर विचार कर रही हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की कोचिंग सेंटरों पर बढ़ती निर्भरता को कम करना और उनकी मेंटल एबिलिटी को चेक करना है।क्या है कंप्यूटर एडैप्टिव टेस्टिंग (CAT) सिस्टम? आसान शब्दों में कहें तो एडैप्टिव टेस्ट एक ऐसी कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है जो उम्मीदवार के उत्तर देने के पैटर्न के अनुसार खुद को ढाल लेती है। प्रश्नों का स्तर बदलना: जब कोई छात्र कि...