कानपुर, फरवरी 14 -- आईआईटी कानपुर में खुदकुशी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वेलेंटाइन डे पर फोन पर मंगेतर से विवाद को लेकर कैंपस में कार्यरत महिला जूनियर टेक्नीशियन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैंपस कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ पंखे के कुंडे से शव को नीचे उतार शव पोस्टमार्टम भिजवाया। जांच में एक डायरी मिली है, जिसमें शेर-ओ-शायरी लिखी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से झारखंड जादूगोड़ा के रहने वाले राज नंदन रविदास की 26 साल की बेटी अंजू कुमारी आईआईटी में जूनियर टेक्नीशियन पद पर तैनात थी। वह पिछले तीन साल से कार्यरत थी। कैम्पस में कार्यरत कर्मियों के मुताबिक अंजू की शादी उड़ीसा के पावर हाउस में तैनात पंकज से तय हो चुकी थी। दोनों की कुछ दिनों बाद सगाई भी होनी थी। रिश्ते तय होने के बाद दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.