IIT : 5 वर्षों में बीटेक कोर्स की संख्या 9 से बढ़कर 32 हुई
वरीय संवाददाता, अगस्त 22 -- आईआईटी पटना में 2020 के बाद से बीटेक प्रोग्राम की संख्या साढ़े तीन गुना तो विद्यार्थियों की संख्या दो गुना से अधिक बढ़ी है। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में 2008 में महज 3 बीटेक प्रोग्राम में 92 विद्यार्थियों के साथ सफर शुरू हुआ था। पिछले पांच वर्षों में सेकेंड जनरेशन के आईआईटी में पटना का ग्रोथ रेट काफी तेज रहा है। 2020 में जहां आईआईटी पटना में नौ बीटेक, छह एमटेक व तीन बीएससी प्रोग्राम में पढ़ाई होती थी, वहीं अब बीटेक के 32, एमटेक के 15 व बीएससी के तीन प्रोग्राम संचालित हैं। कोर्स बढ़ने के साथ विद्यार्थियों की संख्या में भी क्वांटम वृद्धि हुई। 2018 में एक हजार 621 विद्यार्थी कैंपस में थे। अब इनकी संख्या बढ़कर चार हजार 347 हो गई है। कुलसचिव प्रो. एके ठाकुर ने बताया कि यह बदलाव निदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.