दीपक मिश्रा, जून 4 -- आईआईटी रुड़की ने माना कि जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम पोर्टल में 'क्लाउड स्टोरेज कॉन्फिगरेशन' से जुड़ी एक तकनीकी समस्या थी, इससे हजारों छात्रों का डाटा सार्वजनिक हो गया। संस्थान ने यह पुष्टि साइबर सुरक्षा शोधकर्ता बताने वाले एक नाबालिग के दावे के बाद की है। दरअसल, 16 वर्षीय रिनिल अनिल ने 'एक्स' पर दावा किया था कि जेईई एडवांस्ड 2026 के अभ्यर्थी/परिणाम व्यवस्था में पब्लिक क्लाउड स्टोरेज कॉन्फिगरेशन संबंधी गड़बड़ी थी, जिससे बिना किसी प्रमाणीकरण के बड़ी मात्रा में अभ्यर्थियों का डाटा सार्वजनिक हो गया। इससे लगभग 1,79,600 परिणाम रिकॉर्ड और लगभग 1,87,300 एडमिट कार्ड पीडीएफ सार्वजनिक हुए, जिनमें अभ्यर्थियों के नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर शामिल थे।जेईई एडवांस्ड के छात्रों के डाटा के दुरुपयोग की आशंका जेईई (एडवांस्ड) 2026 के...