IIT : आईआईटी में 2492 छात्रों को डिग्री और 448 को मिलेगी पीएचडी उपाधि, बनेगा रिकॉर्ड
प्रमुख संवाददाता, जून 27 -- आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में 2,492 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 448 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के इतिहास में यह पहला अवसर होगा, जब इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को एक साथ पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। संस्थान जल्द ही पदक विजेताओं की सूची जारी करेगा। समारोह में मुख्य अतिथि पदक और डिग्रियां प्रदान कर छात्रों को सम्मानित करेंगे। इस वर्ष दीक्षांत के मुख्य अतिथि भारत सरकार के स्पेस विभाग के इन-स्पेस (इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड अथॉराइजेशन सेंटर) के चेयरमैन डॉ. पवन गोयनका होंगे। आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में 2492 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी। वहीं, 448 छात्रों को पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब इतनी बड़ी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.