IIT : आईआईटी के छात्रों के लिए जापान में बरसेंगी नौकरियां, प्लेसमेंट और इंटर्नशिप को लेकर बड़ा कदम
वाराणसी, सितम्बर 3 -- आईआईटी बीएचयू ने जापान और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में पहल की है। अंतरराष्ट्रीय कंपनी टैलेंडी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ आईआईटी ने बुधवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए। आईआईटी के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने इस सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि टैलेंडी के साथ यह साझेदारी जापानी उद्योगों के साथ संस्थान के जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटर्नशिप, रोजगार और उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। एमओयू के तहत इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और हैकाथॉन के क्षेत्र में सहयोग किया जाएगा। टैलेंडी की ओर से आईआईटी और उसके विद्यार्थियों को 'टैलेंडी पोर्टल' नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस पोर्टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.