नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- IIM Ahmedabad Placement 2026: देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (IIM-A) ने अपने प्लेसमेंट सेशन 2026 में सफलता का नया इतिहास रच दिया है। इंस्टीट्यूट के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) कोर्स के एक छात्र को 2,43,000 डॉलर यानी लगभग 2.31 करोड़ रुपये का भारी-भरकम पैकेज ऑफर हुआ है। यह शानदार पैकेज दुबई की एक कंपनी द्वारा आईटी सेक्टर के तहत बिजनेस डेवलपमेंट रोल के लिए दिया गया है। इस प्लेसमेंट के साथ ही आईआईएम अहमदाबाद ने इंस्टीट्यूट के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।टूटा 12 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड इंडियन प्लेसमेंट रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (IPRS) द्वारा जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 2.31 करोड़ रुपये का यह इंटरनेशनल ऑफर आईआईएम अहमदाबाद में 2011 में आईपीआरएस मानक...