नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- IIM Bangalore Case Competition 2026: अगर आप कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और अपनी क्रिएटिव सोच के दम पर नेशनल लेवल पर अपनी खास पहचान बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। देश के सबसे प्रतिष्ठित और टॉप बिजनेस स्कूलों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर (IIM) ने कॉलेज छात्रों के लिए एक बड़े नेशनल लेवल के मुकाबले का बिगुल बजा दिया है। आईआईएम बैंगलोर ने नेशनल स्टूडेंट केस कम्पटीशन 2026 की घोषणा की है, जिसका कुल प्राइज मनी 5 लाख रुपये रखी गई है। इस प्रतियोगिता की सबसे खास और ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसमें शामिल होने और अपने आईडिया सबमिट करने की आखिरी तारीख आज 7 सितंबर 2026, शाम 6:00 बजे ही है।नेशनल स्टूडेंट केस कम्पटीशन 2026 का मुख्य उद्देश्य और विषय आईआईएम बैंगलोर का यह आयोजन उसके सेंटर फ...