नई दिल्ली, फरवरी 28 -- देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में गिने जाने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई (Indian Institute of Management Mumbai) ने एक बार फिर अपने प्लेसमेंट नतीजों से मजबूत संदेश दिया है कि बदलती अर्थव्यवस्था में कुशल मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। 2024-26 बैच के अंतिम प्लेसमेंट में जहां उच्चतम घरेलू पैकेज 71.4 लाख रुपये सालाना तक पहुंचा, वहीं बड़ी संख्या में छात्रों को नई अर्थव्यवस्था से जुड़ी भूमिकाओं में अवसर मिले। इस बैच में कुल 505 छात्र पास आउट हो रहे थे, जिनमें से तीन छात्रों ने पारंपरिक नौकरी की जगह अपना स्टार्टअप शुरू करने का रास्ता चुना। बाकी छात्रों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया और लगभग सभी को आकर्षक ऑफर मिले।टॉप छात्रों को मिले सबसे बड़े पैकेज संस्थान द्वारा साझा आंकड़ों के अन...